IPS KK Vishnoi Ankita Verma Marriage : मारवाड़ की धोरा धरती पर साफे और चूड़े की खनक के बीच एक अनूठी प्रेम कहानी परवान चढ़ी। यूपी कैडर के धाकड़ आईपीएस अधिकारी केके विश्नोई और अंशिका वर्मा ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर जीवन की नई पारी शुरू की है। विरोध और समर्थन की चर्चाओं के बीच, अडिग इरादों वाले इस जोड़े ने मारवाड़ी परंपरा को बखूबी निभाया।
परंपरा का मान और फर्ज की उड़ान।
जोधपुर और बाड़मेर की सरजमीं पर हुए इस शाही विवाह में 'खम्मा घणी' की गूंज और राजस्थानी मेहमाननवाजी ने सबका दिल जीत लिया। हालांकि, इस शादी को लेकर क्षेत्र में सामाजिक स्तर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं और कुछ विरोध के स्वर भी उठे, लेकिन दोनों अधिकारियों ने अपने फैसले से पीछे हटने के बजाय परंपराओं को श्रद्धापूर्वक निभाने को प्राथमिकता दी।
शादी के जश्न का आगाज़ 30 मार्च को जोधपुर में हुए भव्य रिसेप्शन से हुआ, जिसमें मारवाड़ का रंग जमकर बरसा। अब बारी उत्तर प्रदेश की है, आगामी 12 अप्रैल को प्रयागराज में एक और शानदार जलसा होगा, यहां अंशिका वर्मा के परिजन और यूपी के खास मेहमान शिरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश ही इन दोनों अधिकारियों का कैडर है, जहां इन्हें कानून व्यवस्था की कमान संभालनी है। यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि बदलती सोच का वह झरोखा है जो बताता है कि परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चल सकते हैं। मारवाड़ की यादें समेटकर यह जोड़ा अब अपने कर्तव्य पथ की ओर रवाना हो चुका है।

0 टिप्पणियाँ